होम

शनिवार को जोगिन्दरनगर में भी मनाया जाएगा योग दिवस

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत समस्त जोगिन्दरनगर क्षेत्र में योग दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में आयुष चिकित्सा विभाग के सौजन्य से एसडीएम की अध्यक्षता में शनिवार को मिनी सचिवालय की टॉप फ्लोर के भवन में योग दिवस मनाया जाएगा इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मिनी सचिवालय की टॉप फ्लोर में स्थित भवन जहाँ योगा करवाया जाएगा

आयुवेर्दिक विभाग के डॉक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि जोगिन्दरनगर में मिनी सचिवालय की टॉप फ्लोर के हाल में समस्त जोगिन्दरनगर वासियों के लिए योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

डॉक्टर गौरव शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि समस्त जोगिन्दरनगर वासी सुबह 6:45 से 8 बजे तक मिनी सचिवालय में पहुँचने की कृपा करें।

आयुष चिकित्सा विभाग की टीम जो शनिवार को होने वाले योगा दिवस की तैयारियों में जुटी है.

इस अवसर पर आयुष विभाग के उपमंडल के चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त डॉक्टर व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

उधर समस्त स्कूलों में भी योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू की प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी ने बताया कि सुबह स्कूल में योगा टीचर्स बच्चों को योगा सिखायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *