ब्रिटिश संसद में मंत्री विक्रमादित्य सिंह सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ब्रिटिश संसद के प्रतिष्ठित हाउस ऑफ लॉर्ड्स में विश्व बुक ऑफ रिकार्ड्स, लंदन द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया गया है।

हाउस ऑफ लॉर्ड्स में विश्व बुक ऑफ रिकार्ड्स ने सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से किए सम्मानित

विक्रमादित्य सिंह ने यहां जारी बयान में कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हिमाचल प्रदेश और उसके नागरिकों की सामूहिक आस्था, परिश्रम और गौरव का प्रतीक भी है।

अत्यंत गर्व और भावनाओं से भरा क्षण

इस अवसर पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सम्मान प्राप्त करते हुए कहा कि ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में विश्व बुक ऑफ रिकार्ड्स , लंदन द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। यह प्रमाण है कि हिमाचल का एक पुत्र भी वैश्विक मंच पर अपने प्रदेश का गौरव बढ़ा सकता है।

जनता के आशीर्वाद से मिला सम्मान

मंत्री विक्रमादित्य सिंह न कहा कि यह पुरस्कार वे शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और गुरुजनों को समर्पित करते हैं।

जनसेवा की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा

विक्रमादित्य सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह सम्मान मुझे और अधिक निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ जनसेवा की राह पर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है।

मेरा संकल्प है कि हिमाचल के विकास, उसकी युवा शक्ति, उसकी सांस्कृतिक अस्मिता और हर आम हिमाचली की आशाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूं। यह पुरस्कार वास्तव में हर हिमाचली का है, और यही मेरे लिए सबसे बड़ा गौरव है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *