बिलिंग के पास कार दुर्घटना में 3 व्यक्तियों की गई जान

बिलिंग : काँगड़ा जिला में बिलिंग से राजगुंधा को जाने वाली सड़क पर गुणाला के पास सोमवार रात एक कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी

तीनों युवक कार (एचपी 53 ए 9207) में राजगुंधा से वापस बिलिंग की तरफ आ रहे थे, कि अचानक संतुलन खोने से गहरी खाई में जा गिरे।

इस दुर्घटना की जानकारी मंगलवार सुबह धरेड़ पंचायत के पूर्व प्रधान राजेंद्र कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की।

तीनों मृतकों में एक पैराग्लाइडर पायलट था जबकि दो अन्य चालक थे। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र प्रकाश चंद गांव बदेहड़ मोहन घाटी, शशि कपूर पुत्र हरबंस लाल गांव क्योर व रोहित कुमार गांव थुरल के रूप में हुई है।

बुधावार को बैजनाथ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *