पड्डल मैदान में हुआ सरकार का जन संकल्प सम्मेलन

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के वीरवार को तीन साल पूरे हो गए। तीन साल में सरकार ने क्या कुछ हासिल किया, इसे बताने के लिए मंडी के पड्डल मैदान में जन संकल्प सम्मेलन आयोजित किया, जिसके गवाह हजारों लोग बने।

पड्डल मैदान में हुआ सरकार का जन संकल्प सम्मेलन

जन संकल्प सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई नेता मंच पर मौजूद रहे।

इससे पहले पड्डल मैदान पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने मंच पर पूर्व सैनिकों, खिलाड़ियों और किसान पद्मश्री नेकराम शर्मा को सम्मानित किया।

इस दौरान सरकार की तीन वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया।

जन संकल्प समारोह की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। जनसभा में उपस्थित सभी लोगों ने वंदे मातरम् गाया। सम्मेलन में पहुंचे लाभार्थियों ने कहा कि सुक्खू सरकार की योजनाओं का धरातल पर लाभ मिला है।

भोरंज विधानसभा क्षेत्र से आए लाभार्थियों ने कहा कि तीन साल में रिकॉर्ड कार्य हुए हैं। सरकाघाट की बुजुर्ग महिला ने कहा कि घर बनाने के लिए सरकार ने मदद की और उनके खाते में डेढ़ लाख रुपये आए हैं।

एनपीएस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित किया है। उन्होंने बचे हुए कर्मचारियों को ओपीएस देने की मांग उठाई और केंद्र से कर्मचारियों का हक मांगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *