तकनीक का सकारात्मक उपयोग कर विद्यार्थी बढ़ाएं ज्ञान एवं कौशल : प्रकाश ठाकुर

जोगिन्दरनगर : राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दरनगर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा वीरवार को विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक (मोटिवेशनल) लेक्चर का आयोजन किया गया।

प्राचार्य ने की अध्यक्षता

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रकाश चंद विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में तकनीक के महत्व तथा इसके सकारात्मक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रचार्य ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

प्राचार्य ने कहा कि आज का युग तकनीक का युग है और विद्यार्थियों को तकनीक का उपयोग अपने ज्ञान, शिक्षा एवं कौशल को बढ़ाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने मोबाइल फोन के सकारात्मक उपयोग पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन लेक्चर देखने, शैक्षणिक सामग्री का अध्ययन करने तथा विभिन्न विषयों से संबंधित शिक्षण वीडियो का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

मोबाइल फोन और इंटरनेट

उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन और इंटरनेट ज्ञान प्राप्त करने के अत्यंत प्रभावी साधन हैं, लेकिन इनका सीमित एवं विवेकपूर्ण उपयोग आवश्यक है। विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग तथा ऐसी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए जो उनके अध्ययन, व्यक्तित्व एवं भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।

नया यूपीएस सिस्टम स्थापित

इस अवसर पर महाविद्यालय में 20 केवीए क्षमता का नया यूपीएस सिस्टम स्थापित किए जाने की जानकारी देते हुए प्राचार्य ने कहा कि इससे कंप्यूटर विभाग की विद्युत आपूर्ति अधिक विश्वसनीय एवं निर्बाध होगी तथा विद्यार्थियों की प्रायोगिक एवं तकनीकी शिक्षा में सुविधा मिलेगी।

बुरी आदतों से विद्यार्थी रहें दूर

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बुरी आदतों से दूर रहने, समय का सदुपयोग करने तथा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तकनीक तभी लाभदायक है जब उसका उपयोग सही दिशा में किया जाए।

इस अवसर पर कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अतुल कुमार तथा लैब अटेंडेंट देवी सिंह भी उपस्थित रहे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *