हिमाचल से विदा हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून

सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश से विदा हो गया है। इस साल प्रदेश में मानसून सीजन के दाैरान 600.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जोकि पिछले 124 सालों में 97वीं सबसे अधिक बारिश है।

हालांकि, 1901 से 2024 तक की अवधि के लिए सबसे अधिक बारिश (1314.6 मिमी) वर्ष 1922 में दर्ज की गई थी। 27 जून को प्रदेश में मानसून ने प्रवेश किया था। 27 जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में 600 मिलीमीटर बादल बरसे। प्रदेश से दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी की सामान्य तिथि 25 सितंबर है। बीते साल मानसून 6 अक्तूबर को विदा हुआ था।

जून में सामान्य से 54 फीसदी कम बरसे बादल

मानसून के दाैरान जून में प्रदेशभर में सामान्य से 54 फीसदी, जुलाई में 29 फीसदी और अगस्त में 5 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई। सितंबर के दौरान प्रदेश में 4 फीसदी अधिक बारिश हुई।

इस अवधि में 734 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। 27 से 30 जून के दौरान प्रदेश में 46 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान 101 मिलीमीटर को सामान्य माना गया है।

जून के दौरान प्रदेश में सामान्य से 54 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में सभी जिलों में कम बारिश दर्ज हुई। जुलाई में प्रदेश में 180 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान 255 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। ऐसे में जुलाई में 29 फीसदी कम बादल बरसे।

धर्मशाला और पालमपुर में छह जुलाई, पालमपुर में 1 अगस्त और धौलाकुआं में 26 सितंबर को भारी बारिश हुई। उधर, जून में एक बार, जुलाई में छह बार, अगस्त में सात बार और सितंबर में तीन बार भारी बारिश हुई।

किस साल कब विदा हुआ मानसून

साल            आगमन              विदाई
1997      27.06.1997       23.09.1997
1998     17.06.1998       28.09.1998
1999     20.06.1999       21.09.1999
2000     09.06.2000       23.09.2000
2001     23.06.2001      18.09.2001
2002     04.07.2002      20.09.2002
2003     27.06.2003      27.09.2003
2004     18.06.2004      27.09.2004
2005     26.06.2005      28.09.2005
2006     30.06.2006      27.09.2006
2007     26.06.2007      02.10.2007
2008     13.06.2008      29.09.2008
2009     30.06.2009      28.09.2009
2010     05.07.2010      28.09.2010
2011     25.06.2011      26.09.2011
2012     27.06.2012      26.09.2012
2013     15.06.2013      19.09.2013
2014     01.07.2014      05.10.2014
2015     24.06.2015      29.09.2015
2016     21.06.2016      05.10.2019
2017     01.07.2017      30.09.2017
2018     27.06.2018      01.10.2018
2019     02.07.2019      11.10.2019
2020     24.06.2020      30.09.2020
2021     13.06.2021      10.10.2021
2022     29.06.2022      03.10.2022
2023     24.06.2023      06.10.2023
2024     27.06.2024      02.10.2024

जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा माैसम

मानसून की विदाई के साथ ही अब प्रदेश में पोस्ट मानसून सीजन शुरू हो गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 4 अक्तूबर तक माैसम साफ रहने के आसार हैं।

5 अक्तूबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है। इसके चलते 5 से 8 अक्तूबर तक मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर 17.6, भुंतर 16.4, कल्पा 9.0, धर्मशाला 17.7, ऊना 18.6, नाहन 20.5, केलांग 7.4, पालमपुर 15.5, सोलन 14.2, मनाली 12.6, कांगड़ा 18.8, मंडी 19.3, बिलासपुर 20.9, चंबा 18.1, कसाैली 17.0, पांवटा साहिब 23.0, देहरा गोपीपुर 23.0, ताबो 5.0, मशोबरा 15.7 व सैंज में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।