51 शहरी निकायों का आरक्षण रोस्टर जारी, 76 में से 51 में ही होंगे चुनाव

शहरी विकास विभाग ने शहरी निकायों का वार्ड आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं।

विभाग की ओर से जारी किए आरक्षण रोस्टर में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के वार्ड आरक्षण का रोस्टर जारी किया गया है।

इसमें चार नगर निगम और 47 नगर परिषद और नगर पंचायतों के बार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी किया गया है। शहरी विकास विभाग की ओर से जारी किए गए नगर निगम के आरक्षण रोस्टर में नगर निगम धर्मशाला के 17 वार्डों में छह वार्ड जरनल, छह वार्ड महिलाओं के लिए और एक वार्ड एसटी, एक वार्ड एसटी महिला एवं एक वार्ड एससी और एक वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

वहीं, नगर निगम पालमपुर के 15 वार्डों में जरनल के लिए चार वार्ड आरक्षित किए हैं।

महिलाओं के लिए छह वार्ड, एसटी के लिए एक वार्ड, एससी के लिए चार वार्ड, जिसमें एससी महिला के लिए दो वार्ड आरक्षित किए गए है। इसके अलावा नगर निगम मंडी के 15 वार्डों में पांच वार्ड अनरिर्जव, छह वार्ड महिलाओं के लिए, चार वार्ड एससी के लिए जिसमें दो एससी महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

वहीं, नगर निगम सोलन के 17 वार्डों में सात वार्ड अनरिजर्व, सात वार्ड महिलाओं के लिए, दो वार्ड एससी के लिए आरक्षित किए गए हैं।

इसके अलावा शहरी विकास विभाग ने 21 नगर पंचायतों और 26 नगर परिषदों के वार्डों के आरक्षण रोस्टर जारी किया है।

शहरी विकास विभाग की ओर से जारी किए आरक्षण रोस्टर में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के वार्ड आरक्षण का रोस्टर राज्य चुनाव आयोग को भेज दिया गया है।

76 में से 51 निकायों में ही होंगे चुनाव

हिमाचल में इस समय कुल 76 शहरी निकाय हैं। इनमें से अभी 51 के लिए ही ये आरक्षण रोस्टर जारी हुआ है। शहरी विकास विभाग ने बैजनाथ पपरोला और जवाली का रोस्टर जारी नहीं किया है, क्योंकि इन्हें अपग्रेड किया गया था।

शेष 23 शहरी निकाय नए बनाए थे। इनमें दो साल का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है, लेकिन वर्तमान सरकार के समय बदले गए कानून के अनुसार इनमें अभी चुनाव करवाना जरूरी नहीं है।