पढ़ें जोगिन्दरनगर क्षेत्र की खबरें एक साथ

जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत हुई बारिश के चलते जोगिन्दरनगर क्षेत्र में धान रोपाई का कार्य लगभग अब समाप्त हो गया है. वहीँ टिकरू क्षेत्र के भजकैड़ा गाँव में धान की रोपाई वाले खेतों की सुन्दर तस्वीर सोमवार को ली गई है.

टिकरू के पास भजकैड़ा गाँव के पास ली गई एक तस्वीर

स्व श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को जोगिन्दरनगर में आयोजित शिविर में 218 रोगियों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। शिविर में निशुल्क दवाइयां बांटी गईं और निशुल्क टेस्ट भी किए गए। डाक्टर और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

रविवार को नगर परिषद जोगिन्दरनगर में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें ममता कपूर को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंनें कहा है कि नगर परिषद में जो आज तक घोटाले हुए हैं वो अब नहीं होंगे।

जोगिन्दरनगर क्षेत्र में सुबह सुबह वर्षा के बाद दोपहर बाद हल्के बादलों के साथ धूप खिली हुई है. वहीँ मौसम विभाग ने अभी बारिश और फ्लेश फ्लड का अलर्ट ज़ारी किया हुआ है. एसडीएम जोगिन्दरनगर ने लोगों से खड्ड और नालों के करीब न जाने की सलाह दी है.

टिकरू गाँव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रविवार को समापन हो गया। इस ज्ञान यज्ञ का आयोजन टिकरू गाँव वासियों के सौजन्य से किए गया .

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *