जोगिन्दरनगर क्षेत्र में नवरात्रों के उपलक्ष में किया जा रहा माँ की महिमा का गुणगान
जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों में नवरात्रे धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों माँ सिमसा,माँ चतुर्भुजा,माँ मंगरौली,माँ सुरगनी और माँ भभौरी मंदिरों सहित सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ भक्त माँ का आशीर्वाद ले रहे है।
नवरात्रों के अवसर पर जागरण द्वारा माँ भगवती की महिमा का गुणगान किया जा रहा है जिसमें विभिन्न म्यूजिकल ग्रुप भजनों के द्वारा माँ भगवती की महिमा का गुणगान कर रहे हैं।
वहीँ साईं मार्किट जोगिन्दरनगर में चल रही मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की चौथी संध्या की शुरूआत महामाई की आरती से की गई। जिओ मार्ट के सामने सजे पंडाल में चौथी संध्या में मनहर म्यूजिकल ग्रुप से लोक गायक मनोहर ठाकुर ने महामाई का गुणगान किया।
इस संध्या में कूपन के माध्यम से लक्की ड्रा भी निकाले गए। उधर,युवक मंडल छतर द्वारा करवाई जा रही मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम में चौथी संध्या में लोक गायक राकेश रावत ने महामाई का गुणगान किया।
चाैथी संध्या में प्रवक्ता संजय ठाकुर मुख्यातिथि रहे जिन्हें समिति प्रधान शक्ति ठाकुर,सचिव संतोष व अन्य सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की फोटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
