महाविद्यालय में आयोजित हुआ मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

जोगिन्दरनगर : राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दरनगर में शनिवार को मेंटल हेल्थ कमेटी के तत्वावधान में विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रकाश चंद ने की।

डॉ. शबनम और डॉ.रीना ने दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक विभाग से डॉ. शबनम ठाकुर और डॉ. रीना कालिया ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन (स्ट्रेस मैनेजमेंट) तथा भावनात्मक संतुलन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक एवं नकारात्मक भावनाओं (इमोशंस) के विभिन्न स्वरूपों से अवगत करवाते हुए कहा कि मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति का अपने भावनाओं को पहचानना और उन्हें सही तरीके से व्यक्त एवं नियंत्रित करना आवश्यक है।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को तनाव के कारणों तथा उससे निपटने के व्यावहारिक उपायों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने नियमित दिनचर्या, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

प्राचार्य ने बताया

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रकाश चंद ने विद्यार्थियों को मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग और सकारात्मक जीवनशैली तनाव कम करने तथा मन को शांत रखने में सहायक हो सकती है।

ये भी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मेंटल हेल्थ समिति के समन्वयक डॉ. विशाल कुमार, प्रो. उपमा धीमान, डॉ. श्रवण सिंह, डॉ. स्मृति ठाकुर, प्रो. आरती शर्मा, प्रो. पवन कुमार, प्रो. कौमुदी शर्मा, प्रो. मंजू बाला, प्रो. विधु भारद्वाज सहित महाविद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *