जोगिन्दरनगर कालेज की टीम ने जीता खो-खो लीग टूर्नामेंट का ख़िताब

जोगिन्दरनगर  : खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से सुंदरनगर के हराबाग स्थित नामधारी दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित अस्मिता सिटी खो-खो लीग टूर्नामेंट का खिताब जोगिन्दरनगर कालेज की टीम ने जीतकर अपने नाम किया।

टूर्नामेंट का खिताबी मैच सुंदरनगर मलोह व जोगिन्दरनगर  कालेज की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें जोगिन्दरनगर  की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 अंकों के अंतर से ट्राफी पर कब्जा किया।

तीसरे स्थान के लिए डिग्री कालेज सराज व कलहोड की टीम के बीच खेला गया, जिसमें सराज की टीम 5 अंकों से विजयी रही। इससे पहले पहला सेमीफाइनल डिग्री कालेज जोगिन्दरनगर व डिग्री कालेज सराज के बीच खेला गया, जिसमें जोगिन्दरनगर  की टीम ने 13 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की।

दूसरा सेमीफाइनल सुंदरनगर मलोह व राजकीय उच्च पाठशाला कलहोड के मध्य हुआ, जिसमें सुंदरनगर मलोह की टीम 6 अंकों से विजयी रही। प्रतियोगिता के समापन पर सरदार पटेल युनिवर्सिटी मंडी की पूर्व वाइस चांसलर डा अनुपमा सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर व भारतीय खो-खो महासंघ के संयुक्त सचिव एवं हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के महासचिव एल आर वर्मा ने टोपी, शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यातिथि को सम्मानित किया।

इस मौके पर डॉ. अनुपमा सिंह ने महिला सशक्तिकरण के लिए स्ड्डठ्ठह्य सरकार द्वारा करवाई जा रही अस्मिता सिटी खो-खो लीग टुर्नामेंट की सराहना की और खिलाडियों को पूरे तन-मन के साथ खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

अंत में मुख्यातिथि ने विजेता खिलाडय़िों को ट्राफी व मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के संगठन सचिव प्रेम ठाकुर व प्रैस सचिव प्यार चंद सकलानी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *