भारत vs श्रीलंका – देवदत्त और मानव का कमाल, भारत ने 165 रन से जीता पहला क्रिकेट टेस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने पांचवें दिन श्रीलंका की दूसरी पारी 206 रनों पर आउट करके  165 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में 178 रन की बढ़त हासिल थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए और कुल 371 रन की बढ़त हासिल की और इस तरह श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन श्रीलंका की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।

भारत के लिए इस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से और मानव सुथार ने गेंद से जोरदार प्रदर्शन किया।  देवदत्त पडिक्कल ने दोनों पारिओं में शानदार बल्लेबाजी की जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ थे मैच का पुरस्कार दिया गया।

मानव सुथार भारत की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दूसरी पारी में  55 रन देकर छह विकेट लिए। अपना दूसरा ही टेस्ट खेल रहे सुथार ने गॉल में 131 रन देकर 10 विकेट विकेट लिए।  उन्होंने 45.2 ओवरों में 3 ओवर मेडेन डाले और इकॉनमी 2.88 का रहा।

इसके साथ ही वह 10/131 (4/76 & 6/55) के आंकड़ों के साथ इस मैदान में सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज बन गए। उनसे पहले इस मैदान पर हरभजन सिंह 10/153 (4/63 & 6/90) और आर। अश्विन 10/160 (6/46 & 4/114) एक मैच में  दस विकेट ले चुके हैं।

उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 16 रन देकर दो जबकि रविंद्र जडेजा (71 रन देकर एक) और मोहम्मद सिराज (15 रन देकर एक) ने एक-एक विकेट लिया।

पडिक्कल ने पहली पारी में 167 और दूसरी पारी में 44 रन बनाये थे।

श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा ने सर्वाधिक 84 रन बनाए जबकि कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 59 रन की पारी खेली।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *