बस परिचालक से हुई मारपीट के चलते शिमला, बैजनाथ और पालमपुर में विरोध-प्रदर्शन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में एचआरटीसी के परिचालक से हुई मारपीट से चंडीगढ़ तक उबाल आ गया है। पिटाई से खफा चालक-परिचालक यूनियन के सदस्यों ने शिमला में विरोध प्रदर्शन किया, वहीं बैजनाथ तथा पालमपुर में भी आक्रोश व्यक्त किया गया।

चालक-परिचालक यूनियन का शिमला, बैजनाथ और पालमपुर में विरोध-प्रदर्शन

पहिये जाम का दिया अल्टीमेटम

इस दौरान आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ना होने की सूरत में बसों के पहिए जाम करने का अल्टीमेटम भी सरकार को दे दिया है।

मंडी के जोगिन्दरनगर में एक परिचालक की पिटाई किए जाने के बाद जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ ठीक वैसे ही पुलिस सहित एचआरटीसी यूनियन एकाएक हरकत में आ गई।

पांच युवक नामजद

पिटाई मामले में समझौता होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पिटाई मामले में पांच युवकों को नामजद कर लिया तो यूनियन ने आक्रोश का झंडा चंडीगढ़ से लेकर शिमला में बुलंद कर दिया।

यूनियन की तरफ से अल्टीमेटम दिया गया है और पुलिस नामजद दो युवकों की पहचान करने के बाद तीन अन्य की तलाश में जुट गई है।

हुए विरोध प्रदर्शन

जोगिन्दरनगर में भी यूनियन के सदस्य आक्रोश जताने के लिए एकजुट तो बस अड्डे पर हुए लेकिन इस बीच मारपीट वाले परिचालक को पुलिस ने चौंतड़ा पुलिस चौकी में पूछताछ के लिए बुला लिया जिसके चलते यूनियन के सदस्य विरोध प्रर्दशन नहीं जता पाए।

शिमला, बैजनाथ और पालमपुर में यूनियन ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर बसों के पहिए जाम करने का अल्टीमेटम दे दिया है। ऐसे में पुलिस मारपीट के इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करेगी यह बडा सवाल बन गया है।

एच आरटीसी यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ने कहा है कि अगले 15 दिनों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो पूरे प्रदेश में बसें खड़ी कर दी जाएंगी।

पुख्ता हो सुरक्षा

एचआरटीसी के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता कानून बनाने की मांग भी की गई है। एच आरटीसी के स्टेट मीडिया प्रभारी ललित ने बताया कि जोगिंद्रनगर में बस परिचालक से मारपीट किए जने के विरोध में चंडीगढ़, पालमपुर बैजनाथ और शिमला में विरोध प्रर्दशन किए गए हैं।

राजनितिक रंग देना गलत

जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने चालक के साथ हुई मारपीट के इस मामले के बाद साफ कहा है कि इसे राजनीतिक रंग देना गलत है। मारपीट में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में उनका ना तो चालक शामिल है और ना ही चालक का कोई बेटा शामिल है। ऐसे में जो लोग षडयंत्र रच रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विधायक के चालक से कोई सम्बन्ध नहीं

बस परिचालक के साथ मारपीट करने के मामले में नामजद मनोज नामक युवक ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर सफाई दी है। आरोपी ने कहा कि इस मामले को राजनीतिक मोड नहीं दिया जाना चाहिए। उनका किसी विधायक के चालक से कोई संबंध नहीं है।

दवाब में करवाया गया समझौता

पिटाई से आहत परिचालक लक्की कुमार ने कहा कि मारपीट के तुरंत बाद उनके ऊपर राजनीतिक दबाव बनाकर समझौता करवाया गया। उन्होंने कहा कि पांच युवकों ने अकारण ही मारपीट की है।

शिमला में भी हुआ विरोध प्रदर्शन

वहीँ मारपीट के विरोध में राजधानी शिमला में कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को पुराने बस अड्डे पर ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तब तक संबंधित रूट पर बस सेवाएं बंद रहेंगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *