जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छाए रावमापा जोगिन्दरनगर के विद्यार्थी

जोगिन्दरनगर : दिनांक 5 -10- 2026 से 9- 10- 2026 तक अंडर -19 जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हाल ही में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्दवाड़ा में संपन्न हुई। इन प्रतियोगिताओं में रावमापा जोगिन्दरनगर के छात्र -छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।

  • इन प्रतियोगिताओं में रावमापा जोगिन्दरनगर के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
  • छात्र वर्ग में संस्कृत गीतिका में हर्षित, कार्तिक और रितीश ने प्रथम स्थान तथा सुभाषितानि में हर्षित और कार्तिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • प्रवक्ता संगीत श्रीमती मृदुला जी ने बताया वहीं छात्रा वर्ग में श्रेया, आरुषि और कुसुम ने शास्त्रीय संगीत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • साथ ही हैंडबॉल राज्य स्तर प्रतियोगिता जो की मंडी में संपन्न हुई इसमें कोच ओम प्रकाश के अनुसार इस प्रतियोगिता में हितेश का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है।
  • प्रधानाचार्य श्री गोपाल सिंह ने सभी छात्रों के सराहनीय प्रदर्शन पर उन्हें सम्मानित किया तथा स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *