टिकरू स्कूल में आयुर्वेदिक डॉक्टर और योगा इंस्ट्रक्टर ने सिखाया विद्यार्थियों को योगा

जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में शनिवार को प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी की अध्यक्षता में योग दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया.

योग दिवस के अवसर पर योगा सीखते अध्यापक और बच्चे

इस अवसर पर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरू की डॉक्टर शबनम और योगा इंस्ट्रक्टर श्रीमती कुसुम ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को योगा सिखाया.

योगा के तहत प्राणायाम,तितली आसन,पदमासन,भ्रामरी,भ्र्स्तिका,ताड़ आसन,भुजंग आसन आदि कई व्यायाम करवाए गए.

इस अवसर पर डॉक्टर शबनम और योगा इंस्ट्रक्टर श्रीमती कुसुम ने बताया कि योगा करने से शरीर निरोग रहता है. सभी लोगों को को हर रोज थोड़ा से व्यायाम व योगा करना चाहिए.

आयुर्वेदिक डॉक्टर शबनम योगा करवाते हुए

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अलावा स्कूल का समस्त स्टाफ भी उपस्थित था.

समस्त जानकारी विद्यालय में कार्यरत टीजीटी व मीडिया प्रभारी श्री अजय कुमार ने दी. अंत में प्रधानाचार्या ने डॉक्टर और योगा इंस्ट्रक्टर कुसुम का योगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हार्दिक आभार जताया है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *