इंडेन गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक करवा लें ई-केवाईसी : राकेश कुमार

जोगिन्दरनगर : इंडेन गैस एजेंसी, जोगिन्दरनगर के समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 15 अगस्त 2026 तक ई-केवाईसी (e-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के घरेलू गैस कनेक्शन स्थायी रूप से ब्लॉक किए जा सकते हैं, जिससे उन्हें घरेलू एलपीजी सिलेंडर की सुविधा प्राप्त नहीं होगी।

देशभर में लंबे समय से बंद गैस कनेक्शनों की पहचान करने तथा फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है।

जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, उनसे अनुरोध है कि वे अपनी ई-केवाईसी के साथ-साथ अपना मोबाइल नंबर भी अवश्य अपडेट करवाएं।

इंडेन गैस एजेंसी, जोगिंदर नगर के प्रभारी श्री राकेश कुमार ने बताया कि IOCL के नियमों एवं मानकों के अनुसार यदि गैस होज़ पाइप 5 वर्ष से अधिक पुरानी हो चुकी है, तो उसे तुरंत बदलवाना अनिवार्य है। यह आपके एवं आपके परिवार की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता इंडेन गैस एजेंसी, जोगिंदर नगर के कार्यालय में अथवा 01908-224524 पर संपर्क कर सकते हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *