निर्माण कार्य के चलते यातायात के लिए बंद रहेगी बाबा कुटिया सड़क
जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल की बल्ह पंचायत के तहत बनौण से बाबा कुटिया सड़क कुछ दिनों तक यातायात के लिए बंद रहेगी। यह सड़क बनौण गाँव से वाया कुटिया होकर सालंग के पास जुड़ती है।
अगर कोई वाहन चालक मच्छयाल -बनौण वाया बाबा कुटिया होते हुए सालंग या रोपड़ी के लिए यात्रा करना चाहता है तो टिकरू के पास से सड़क मार्ग का प्रयोग कर सकता है।
बाबा कुटिया बनौण आने वाले भक्त अपना वाहन कुटिया से दो मोड़ पीछे खुली जगह में पार्क कर सकते हैं.
यह जानकारी देते हुए जगैहड़ा निवासी सुरेश पराशर ने बताया कि दिनांक 26 अक्तूबर से उनके घर के पास डंगो का कार्य शुरू हो रहा है जिसके लिए यह सड़क बाधित रहेगी।
सुरेश पराशर ने इस सड़क मार्ग में डंगे का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री जीवन ठाकुर का हार्दिक आभार जताया है।
