स्कूल कैडर के 14 प्रधानाचार्यों को उपनिदेशक के पद पर मिला प्रमोशन

शिक्षा विभाग में 14 प्रधानाचार्यों (स्कूल कैडर) को उनके वर्तमान वेतनमान में उपनिदेशक शिक्षा के पद पर प्रमोशन मिला है। अधिकारियों को विभिन्न जिलों और निदेशालयों में रिक्त पदों के विरुद्ध तैनाती दी गई है।

इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार उपमा शर्मा, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस गुल्लरवाला (सोलन) को उपनिदेशक (क्वालिटी), चम्बा नियुक्त किया गया है, जबकि विजय कुमार, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस पुरुवाला (सिरमौर) को उपनिदेशक (मुख्यालय), शिमला में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा ओंकार सिंह, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस बोदा (कांगड़ा) को उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा), किन्नौर, अनिल कुमार, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस धंगोठ (हमीरपुर) को उपनिदेशक (मुख्यालय), शिमला, कृष्ण देव, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस चरेटगढ़ (ऊना) को जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक, कुल्लू नियुक्त किया गया है।

इसी तरह सुरेश कुमार, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस (गर्ल्स) ऊना को उपनिदेशक (क्वालिटी), लाहौल-स्पीति भेजा गया है। नीरज गर्ग, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस नंदरूल (कांगड़ा) को उपनिदेशक (क्वालिटी), ऊना, मनोहर लाल, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस कंडबाड़ी (कांगड़ा) को उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा), चम्बा में तैनाती दी गई है।

सीमा धीमान, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस टोकियों (सिरमौर) को रोड सेफ्टी सैल, परिवहन निदेशालय में, ज्ञान चंद, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस साच (चम्बा) को उपनिदेशक (क्वालिटी), कुल्लू, नवनीत ठाकुर, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस प्रथा (सोलन) को उपनिदेशक (माध्यमिक), लाहौल-स्पीति, अनीता शर्मा, डिप्टी डायरैक्टर (निरीक्षण), शिमला को उपनिदेशक (क्वालिटी), सिरमौर, मदन लाल, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस घंटी (सोलन) को उपनिदेशक (माध्यमिक), सिरमौर और अनिल कुमार, प्रधानाचार्य, जीएसएसएस जसूर (कांगड़ा) को उपनिदेशक (क्वालिटी), शिमला में तैनात किया गया है।

कार्यभार नहीं संभाला तो प्रमोशन होगा निरस्त

शिक्षा विभाग ने निर्देशों में स्पष्ट किया है कि सभी पदोन्नत अधिकारियों को वर्तमान में अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अधिकारियों से कार्यभार ग्रहण करते हुए वित्त विभाग द्वारा 24 मई 2023 को जारी निर्देशों के अनुरूप तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार संभालना होगा।

यदि कोई अधिकारी निर्धारित निर्देशों के अनुसार कार्यभार ग्रहण नहीं करता है, तो उसकी प्लेसमैंट स्वत: निरस्त मानी जाएगी और उसकी जगह वरिष्ठता सूची में अगले पात्र अधिकारी को प्लेसमैंट मिलेगी। निर्देशों में यह भी कहा है कि किसी भी परिस्थिति में कार्यभार ग्रहण करने के लिए समय सीमा में विस्तार नहीं दिया जाएगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *