कर्मचारियों को 5 फीसदी डीए, क्लास फोर को 5% डीए के साथ 10 हजार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला स्थित सचिवालय में पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य क्षेत्र और प्रदेश की आर्थिकी पर बात की। सीएम ने कर्मचारियों को चार प्रतिशत डीए का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि कर्मचारियों का एक फीसदी डीए पहले का बचा हुआ था और दिवाली पर चार फीसदी डीए की घोषणा करता हूं।

इस तरह कर्मचारियों को कुल पांच फीसदी डीए मिलेगा। इसके साथ ही सीएम ने क्लास फोर कर्मचारियों को पांच फीसदी डीए के साथ दस हजार रुपए देने का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि इसकी अधिसूचना आज ही जारी हो जाएगी।

सीएम ने कहा स्वास्थ्य क्षेत्र हिमाचल प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है और अगले 2-3 सालों में हिमाचल देश में नंबर राज्य बनेगा। सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में हम टेक्नोलॉजी में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, एमआरआई टेस्ला मशीनों को आईजीएमसी, टांडा, नेरचौक और हमीरपुर मेडिकल कॉलेेज में स्थापित कर दिया है। इससे मरीजों को काफी सहूलियत हो गई है और वक्त पर बिमारी का पता चल रहा है।

चारों मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी शुरू की गई है। अब तक 600 से 700 रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी हैं। हिमाचल में सिर्फ 30 हजार में रोबोटिक सर्जरी की जा रही है। अब इसका खर्चा थोड़ा सा बढ़ा रहे हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *