मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जोगिन्दरनगर दौरे की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

जोगिन्दरनगर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित जोगिन्दरनगर दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह, जोगिन्दरनगर में एसडीएम मनीश चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों तथा विभिन्न विभागों से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर विशेष रूप से शामिल रहे।

एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित तैयारियां निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सभी विभाग आपसी समन्वय एवं बेहतर तालमेल के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान विशाल जनसभा के अलावा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रस्तावित हैं।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को डोहग हेलीपैड व मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आवागमन मार्गों की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

जल शक्ति विभाग को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य, विद्युत और अन्य संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों की तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा।

एसडीएम ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान तहसीलदार जोगिन्दरनगर रजत सेठी, तहसीलदार लड़भडोल डॉ मुकुल शर्मा के साथ – साथ सभी विभागों के अधिकारी तथा जोगिंदर नगर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *