मझारनू स्कूल के सचित ने जीता जिलास्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक
जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित राजकीय उच्च पाठशाला मझारनू व पूरे क्षेत्र के लिए यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि इस विद्यालय के छात्र सचित ने मंडी जिला के हटगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बॉक्सिंग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। सचित ने यह पदक प्राप्त करके अपने विद्यालय,पूरे क्षेत्र और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।
मुख्यध्यापिका ने दी बधाई
मझारनू स्कूल में कार्यरत मुख्यध्यापिका श्रीमती निधि शर्मा ने सचित की इस उपलब्धि पर सचित ,पीईटी श्री प्रवीण व पूरे विद्यालय परिवार तथा सचित के माता पिता को बधाई दी तथा सचित के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की है।
25 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता
यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता जिला मंडी के हटगढ़ में 25 सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित हुई। समस्त जानकारी विद्यालय में कार्यरत टीजीटी (नॉन मेडिकल) श्री सुरेन्द्र ने दी।
