24वें दिन में पहुँचा आरसीएफसी बचाओ क्रमिक अनशन
जोगिन्दरनगर : क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति का जोगिन्दरनगर स्थित सुविधा केंद्र को सोलन नौणी विश्वविद्यालय में स्थानांत्रित होने की अधिसूचना को रद्द करवाने के लिए पिछले 24 दिनों से चला हुआ है l
यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI के जिला उपाध्यक्ष अर्पित वर्मा अपनी टीम के साथ बैठे थे और आज रोपड़ी कलैहडू पंचायत से नागेश राणा, बल्ह जौली पंचायत से अशोक परमार, यौरा पंचायत से विवेक राणा और छत्तर पंचायत से देवीदास रांगड़ा 24वें दिन के क्रमिक अनशन कि जिम्मेदारी उठाई l
इस जिम्मेदारी देने के उपलक्ष्य पर कुशाल भारद्वाज, अजय ठाकुर, ब्रिज गोपाल अवस्थी, भूपेंद्र ठाकुर, दूनी चंद राणा, पूर्ण चंद, साहिल चौधरी, अमन, विकास, समीर, नीरज, अरुण, जतिन, कृपाल सिंह, पान सिंह, कांशीराम वर्मा, हरीश बहल, अंकित आदि मौजूद रहे l परमार ने कहा कि 13 सितम्बर रविवार को प्रातः 11:00 बजे जोगिंदर नगर में संघर्ष समिति की एक बैठक रखी गई है जिसमें आगामी सप्ताह की संघर्ष समिति की रुपरेखा तय की जाएगी
