जोगिन्दरनगर : दिनाँक 25.11.2025 को 33/11 के.वी. सब-स्टेशन भराडू के सभी 11 के.वी. स्विच की आवश्यक मुरमंत करने के कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी विद्युत उप-मण्डल न. 2 के सहायक अभियंता शिव कुमार ने जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस आवश्यक कार्य करने के चलते ग्रांम पंचायत भराड़ू,कस, बल्ह, चल्हारग, टिकरू व रोपड़ी, बिहूँ , नोहाली, चुक्कू के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की जाती है।































