होम

बैजनाथ पपरोला-कांगड़ा के बीच 26 सितम्बर से बहाल होगी रेल सेवा

बैजनाथ पपरोला : हिमाचल प्रदेश में रेल लाइन की मुरम्मत के बाद 26 सितंबर से बैजनाथ पपरोला-कांगड़ा के बीच रेल सेवा को बहाल किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने आज यह जानकारी दी।

26 सितम्बर से बहाल हो रही रेल सेवा

उन्होंने बताया कि कांगड़ा घाटी रेलवे, पठानकोट-नूरपुर-कांगड़ा-बैजनाथ पपरौला-जोगिन्दरनगर से नैरोगेज रेल संपर्क उपलब्ध कराती है।

इस बार मानसून में, इस क्षेत्र में जुलाई से अत्यधिक वर्षा होने के कारण अनेक जगहों पर पहाड़ी खिसकने से चट्टानें ट्रैक पर गिर गईं थी और कुछ स्थानों पर ट्रैक के किनारे धंस गए थे।

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये छह जुलाई को सेक्शन को ट्रेन संचालन के लिये बंद कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि बैजनाथ पपरोला-कांगड़ा के बीच दो जोड़ी रेलगाड़ियों का संचालन इस प्रकार किया जायेगा:

  • रेलगाड़ी संख्या 04700 बैजनाथ पपरोला से सुबह 6:30 बजे चलकर सुबह 08:45 बजे कांगड़ा पहुंचेगी और वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04699 कांगड़ा से सुबह 9:30 बजे चलकर दोपहर 12:00 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी।
  • रेलगाड़ी संख्या 04686 बैजनाथ पपरोला से दोपहर 15:00 बजे चलकर शाम 17:10 बजे कांगड़ा पहुंचेगी और वापसी में रेलगाड़ी संख्या 04685 कांगड़ा से शाम 18:00 बजे चलकर रात्रि 20:20 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी।
  • ये रेलगाड़ियां मझेहरा हिमाचल, पंचरुखी, पट्टी राजपुरा, पालमपुर हिमाचल, सुलह हिमाचल, परोर, चामुंडा मार्ग, नगरोटा, समलोटी तथा कांगड़ा मंदिर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *