होम

30 मार्च को होगी ओटीए की लिखित परीक्षा

पेपर लीक मामले सामने आने पर कर्मचारी चयन आयोग के भंग होने के बाद 30 सितंबर 2023 को गठित हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के माध्यम से पहली भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है।

30 मार्च को होगी परीक्षा

30 मार्च को ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए) पोस्ट कोड 1073 के 162 पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग के गठन के चार माह बाद आयोग की वेबसाइट अभ्यर्थियों के लिए शुरू कर दी है।

24 सितम्बर को विज्ञापित किए थे पद

30 मार्च को होने वाली ओटीए की लिखित परीक्षा के पद पूर्ववर्ती हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 24 सितंबर 2022 को जारी विज्ञापन संख्या 38-5/2022 के माध्यम से अन्य पोस्ट कोड के साथ विज्ञापित किए गए थे।

अस्वीकृत हुए कई आवेदन

ओटीए के पदों के लिए प्राप्त आवेदनों में से अस्वीकृत आवेदनों की सूची कारणों सहित आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एचपीआरसीएडॉटएचपीडॉटजीओवीडॉटइन पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार विवरण के लिए वेबसाइट के डाउनलोड अनुभाग में जाकर सूची देख सकते हैं।

उम्मीदवार रख सकता है अपना पक्ष

आवेदन अस्वीकृति के विरुद्ध अगर कोई उम्मीदवार अपना पक्ष रखना चाहता है तो वह इसे विज्ञापन में अपेक्षित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 4 मार्च तक आयोग के प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय के ईमेल पते एचपी-आरसीए एट द रेट एचपीडॉटजीओवीडॉटइन पर भेज सकते हैं। ऐसा न करने पर आवेदक की उम्मीदवारी खारिज कर दी जाएगी और 4 मार्च के बाद किसी भी पक्ष पर विचार नहीं किया जाएगा।

4 मार्च तक रखें अपना पक्ष

30 मार्च को ओटीए की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदनों की अस्वीकृत सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 4 मार्च तक अभ्यर्थी ईमेल के माध्यम से अपना पक्ष रख सकते हैं। – जितेंद्र सांजटा, प्रशासनिक अधिकारी, आयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *