होम

मात्र 105 घंटे में बना दी 75 किलोमीटर सड़क

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अपने नाम एक नया विश्व रिकार्ड दर्ज कराया है। एनएचएआई ने मात्र 105 घंटे में 75 किलोमीटर लंबी बिटुमिनस कंक्रीट की सड़क बनाकर पूरी दुनिया में नया रिकार्ड कायम कर दिया है।

रिकार्ड समय में बनी सड़क

यहां रिकार्ड महाराष्ट्र में अमरावती और अकोला के बीच  मार्ग पर 105 घंटे 33 मिनट के रिकार्ड समय में पूरा हुआ है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।

गडकरी ने अपने ट्वीट के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट भी पोस्ट किया है। इसके अलावा नितिन गडकरी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए लिखा है कि यह देश के लिए एक गर्व का क्षण है।

गडकरी ने वीडियो संदेश के जरिए विश्व रिकार्ड बनाने के लिए एनएचएआई और राज पाथ इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड के सभी इंजीनियरों, ठेकेदारो, सलाहकारों और श्रमिकों को बधाई दी, जिसने इस विश्व रिकार्ड को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद की है।

उन्होंने कहा कि अमरावती से अकोला जिलों के बीच एनएच-53 पर 105 घंटे 33 मिनट में 75 किलोमीटर बिटुमिनस कंक्रीट को सिंगल लेन में बिछाने का रिकार्ड बनाया गया है।

तीन जून को शुरू हुआ था काम

नितिन गडकरी ने कहा कि 75 किलोमीटर सिंगल लेन बिटुमिनस कंक्रीट रोड के लिए काम तीन जून 2022 को सुबह सात बजकर 27 मिनट पर शुरू हुआ और सात जून शाम पांच बजे पूरा हुआ।

रोड़ बनाने के लिए कुल 36634 मीट्रिक टन मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया। इस परियोजना को सलाहकारों की एक टीम सहित 720 श्रमिकों द्वारा पूरा किया गया था, जिन्होंने इस कार्य को पूरा करने के लिए दिन-रात काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *