टिकरू स्कूल में विजेता खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता रही खिलाड़ियों का स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी,स्टाफ व विद्यार्थियों ने जोरदार स्वागत किया।

हाल ही में 13 सितम्बर से 16 सितम्बर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में सम्पन्न हुए छात्रा वर्ग के अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में टिकरू स्कूल का शानदार प्रदर्शन रहा।

  • छात्रा वर्ग में टिकरू की खिलाड़ी छात्राओं प्राची और तानिक्षा की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलू की टीम को हराकर फाइनल जीता।
  • मार्च पास्ट में भी टिकरू स्कूल की खिलाड़ी छात्राएं दूसरे स्थान पर रही।
  • हाल ही में 9 सितम्बर से 13 सितम्बर तक द्रुब्बल में अंडर-14 लड़कों की सम्पन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता में टिकरू स्कूल के खिलाड़ी छात्र मार्च पास्ट में तीसरे स्थान पर रहे।
  • शतरंज प्रतियोगिता में छात्र खिलाड़ी आदर्श का चयन जिला स्तर शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

प्रधानाचार्या ने दी बधाई

स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी ने इस उपलब्धि के लिए स्कूल में कार्यरत शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता मनजीत गोस्वामी और पीईटी बहादुर सिंह को विशेष बधाई दी। उन्होंनें बताया कि पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थी जीवन का एक महत्पूर्ण हिस्सा है तथा इस स्कूल के खिलाड़ी छात्रों ने हर वर्ष की भांति इस बार भी प्रदर्शन किया है।

बांटे खेल प्रमाण पत्र

प्रधानाचार्या जी ने इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र और छात्रा खिलाड़ियों को खेल प्रमाण पत्र बांटे।

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *