13 अक्तूबर को रिज मैदान पर होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण में पार्टी नेताओं और आम लोगों से इस समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।

रिज़ मैदान में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

उन्होंने कहा है कि यह एक समारोह ही नहीं है, बल्कि यह उस नेता के लिये प्रदेश की सच्ची श्रदांजलि होगी जब हम उनकी प्रतिमा अनावरण के गवाह बनेंगे।

यह प्रतिमा आधुनिक हिमाचल प्रदेश के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए हमें सदैव आगे बढ़ने के प्रति प्रेरित करती रहेगी।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं, पीसीसी, सभी जिलों व ब्लॉक के पूर्व पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं व वीरभद्र सिंह के समर्थक रहे सभी लोगों से इस समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *