जोगिन्दरनगर कालेज में एनसीसी इकाई द्वारा किया गया पौधारोपण
जोगिन्दरनगर : राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दरनगर की एनसीसी इकाई द्वारा शनिवार को महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया।
यह अभियान एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. स्मृति ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अभियान में 27 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महाविद्यालय परिसर में पौधे रोपे।
अभियान के दौरान *लोकाट, दरेक (बकैन), अमरूद और कचनार* के पौधे लगाए गए। पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करना था।
एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ने कैडेट्स को केवल पौधे लगाने के लिए ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए भी प्रेरित किया। कैडेट्स ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय प्रशासन ने एनसीसी कैडेट्स के इस सराहनीय पर्यावरणीय प्रयास की सराहना की।
