7 को होगी जेबीटी और टीजीटी संस्कृत विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जेबीटी और टीजीटी संस्कृत विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा 7 जून को संचालित की जाएगी।

जेबीटी विषय की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक 51 केंद्रों में होगी, जिनमें 5,730 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसी तरह से टीजीटी संस्कृत विषय की परीक्षा का संचालन 13 केंद्रों में दोपहर 2 से सायं साढ़े 4 बजे तक होगा, जिसमें 1,046 अभ्यर्थी भाग लेंगे।

शिक्षा बोर्ड सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही 8 जून को टीजीटी नाॅन-मैडीकल और टीजीटी हिंदी विषयों की परीक्षा का संचालन किया जाएगा।

टीजीटी नाॅन-मैडीकल के 6,744 परीक्षार्थियों के लिए 55 केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षा सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी, जबकि टीजीटी हिंदी के लिए 44 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2,432 अभ्यर्थी दोपहर 2 से सायं साढ़े 4 बजे तक परीक्षा देंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *