होम

राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने ली मंत्री पद की शपथ

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 2 विधायकों को मंत्री बनाया है। इसमें बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक यादवेंद्र गोमा शामिल हैं।

राजेश धर्मानी और यादवेन्द्र गोमा मंत्री के रूप में शपथ लेते हुए

उक्त दोनों ने आज दोपहर बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उन्हें ये शपथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दिलवाई।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। सुक्खू कैबिनेट में अब एक मंत्री पद खाली रह गया है।

इस पर किसकी ताजपोशी होती है ये तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल दोनों मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पटाखे चलाकर व मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *