ओटीए की भर्ती प्रक्रिया को 3 महीने में पूरा करेगा राज्य चयन आयोग

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) की भर्ती प्रक्रिया को तीन माह में पूरा करेगा। आयोग के माध्यम से ऑनलाइन भर्ती मॉडल के तहत यह पहली भर्ती आयोजित हो रही है।

जिससे पूर्णत: ऑनलाइन मोड में पूरा किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए जरूरी संसाधनों को जुटाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इन तैयारियों के सिलसिले में आयोग के मुख्य प्रशासक ने बुधवार को आयोग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्य प्रशासक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरके पुरुथी दो सप्ताह में दूसरी बार हमीरपुर पहुंचे।

इससे पूर्व पिछली दफा उन्होंने दो दिनों तक अधिकारियों के साथ बैठक कर चयन आयोग के संचालन को लेकर मंथन किया था।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *