महाब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी जी आज चितंपूर्णी, कल नादौन और 27 को हमीरपुर में देंगे प्रवचन

हिमाचल में प्रभु कृपा दुख निवारण समागमों का आयोजन किया जा रहा है। तदानुसार 25 सितंबर को सायं चार बजे, ग्रीन वैली रिसोर्ट, समनोली बाइपास रोड, पेट्रोल पंप के पास चिंतपूर्णी, 26 सितंबर को सायं 4 बजे, राज पैलेस, भमौटी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के पास नादौन और

27 सितंबर को सायं चार बजे, बस्सी पैलेस, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास, बरुए हमीरपुर में अनंतश्री विभूषित जगद्गुरु महाब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी जी के पावन सान्निध्य में किया जा रहा है।

इन प्रभु कृपा दुख निवारण समागमों को लेकर श्रद्धालुओं में अत्यधिक उत्साह है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति को देखते हुए इन समागमों की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं।

इन समागमों में आसपास के राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहनों के आने की संभावना है। पूरे आयोजन स्थलों को सजाया जा रहा है, जिसमें मंच तथा श्रद्धालुओं के बैठने के लिए यथोचित व्यवस्था की गई है।

इसके लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स द्वार तथा झंडियां लगाई गई हैं। समागम तक पहुंचने वाले मार्ग पर जगह-जगह दिशा-निर्देश पट्टिकाएं लगाई गई हैं।

भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण धाम के समागम आयोजकों ने इस अवसर पर श्रद्धालु भाई-बहनों की भारी संख्या में आगमन को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। समागमों में राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक व आध्यात्मिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के आगमन की विशेष संभावना भी है।

समागम आयोजक सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि जैसा कि इस पावन अवसर पर परम पूज्य सद्गुरुदेव जी विशेष कृपा प्रदान करते हैं, इसे देखते हुए बड़ी संख्या में उपस्थिति को व्यवस्थित करने के लिए समागम में सेवादारों की नियुक्ति की गई है ताकि आने वाले भाई.बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

समागमों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें यूटीआई और डैंड्रफ की जांच करके निशुल्क ट्रीटमेंट एवं निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। समागम में आने वाले श्रद्धालु भाई.बहनों के लिए लंगर प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *