पहचान पत्रों के लिए आधार कार्ड ही मान्य

हिमाचल प्रदेश में सभी तरह के प्रमाण पत्रों में पहचान के लिए आधार कार्ड ही मान्य होगा। केंद्र सरकार ने इस संंबंध में जो निर्देश जारी किए हैं, उन पर राज्य सरकार ने भी अधिसूचना जारी कर दी है।

भू-राजस्व विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लक्ष्यों, उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सभी प्रयास कर रही है तथा भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण में महत्त्वपूर्ण प्रगति हासिल की है।

जहां तक सरकार भूमि अभिलेखों, पंजीकरण तथा विभिन्न प्रमाणपत्रों के जारी करने आदि से संबंधित सेवाओं के संबंध में सार्वजनिक सेवा तथा शासन में सुधार करने का इरादा रखती है तथा तदनुसार हितधारकों की आधार संख्या के साथ संबंधित डाटा को प्रमाणित करना चाहती है।

इसके चलते ही आधार कार्ड पहचानपत्रों के लिए मान्य किया गया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *