जोगिन्दरनगर में स्थित माइंड ऑपरेशन अकादमी के एक ही छात्र रितक का इस बार टेरिटोरियल आर्मी (टी.ए.) में चयन हुआ है जिससे समूचे जोगिन्दरनगर क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ने रितक और उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता समर्पण अनुशासन और सही दिशा का परिणाम है।

58 वर्ष तक देगा सेवाएं
रितक अब 58 बर्ष तक सेना में अपनी सेवाएं देगा उनकी इस उपलब्धि से अन्य युवाओं को सीख लेनी चाहिए कि अकादमी के नियमित नियमों का अनुसरण करके कुछ भी हासिल किया जा सकता है रितक ने अपनी कड़ी मेहनत अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
अकादमी के निदेशक ने दी बधाई
माइंड ऑपरेशन अकादमी के अध्यापक की कड़ी मेहनत नियमित प्रशिक्षण मार्गदर्शन मोटिवेशन और मैडिटेशन का रितक को भरपूर लाभ मिला अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ने रितक और उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता समर्पण अनुशासन और सही दिशा का परिणाम है।
यह है अकादमी का उद्देश्य
उन्होंने बताया कि माइंड ऑपरेशन अकादमी का उद्देश्य युवाओं को सेना अर्धसैनिक बलों और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सशक्त एवं तैयार करना है रितक की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक मेहनत करेंगे।
परिवारजनों ने जताया अध्यापकों आभार
रितक के परिवारजनों ने भी अकादमी और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सही मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण ने उनके बेटे को यह सफलता दिलाई है अकादमी के निदेशक और अध्यापकों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की यह उपलब्धि न केवल रितक बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।






























