जोगिन्दरनगर कालेज में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में 13 सितंबर,शनिवार को हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर निशा वैद्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

हिंदी दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित करती मुख्य अतिथि

इस कार्यक्रम के उपलक्ष में हिंदी विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई थी जैसे भाषण प्रतियोगिता , काव्य पाठ प्रतियोगिता और नारा लेखन प्रतियोगिता इन प्रतियोगिताओं में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया था भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान रही और दूसरे स्थान पर द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजलि रही और तृतीय के स्थान पर तृतीय वर्ष की छात्रा आंचल रही ।

काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान रही , द्वितीय स्थान पर सुनिधि तथा भवानी ठाकुर और तृतीय स्थान पर अंशिका रही।

नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनन्या ठाकुर रही और दूसरे स्थान पर भवानी ठाकुर और तीसरे स्थान पर रिया रही। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अतिरिक्त लगभग 200 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित छात्र एवं गणमान्य व्यक्ति

इस समारोह के उपलक्ष में मुख्य अतिथि महोदया द्वारा हिंदी भाषा के महत्व के विषय में विचार रखे गए उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार करने के लिए कहा और सभी शिक्षक गणों द्वारा हिंदी भाषा के महत्व के संबंध में अपने विचार दिए गए।

इस कार्यक्रम में इस बात पर प्रकाश डाला गया की हिंदी केवल एक ही दिन में नहीं बल्कि दैनिक व्यवहार में हमें इसका महत्व समझना होगा और इसके माध्यम से हम अपना विकास कर सकते हैं इस कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका में आकांक्षा मोनिका तान्या तथा सुरभि रही।

इसके साथ-साथ हिंदी विभाग के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसमें लोक नृत्य,  एकल नृत्य, तथा सामूहिक नृत्य आदि प्रमुख थे।

इसके साथ-साथ विभाग के विद्यार्थियों द्वारा दोहा गायन की प्रस्तुति भी दी गई । इस कार्यक्रम की मुख्य संचालिका हिंदी विभाग की अध्यक्ष सहायक आचार्य प्रोफेसर बिमला शर्मा थी ।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग सभी शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दी जिनमें प्रमुख रूप से सहायक आचार्य विधु भारद्वाज, मंजू बाला नवीन निश्चल, डॉक्टर श्रवण कुमार, डॉ विशाल, डॉक्टर दीप्ति शर्मा, नवीन राठौर, डॉक्टर पवन ,डॉक्टर पूनम कौमुदी शर्मा ,मोहिनी देवी ,ममता देवी ,ज्योति प्रकाश ,नेहा शर्मा धीरज कुमार, शिवानी ,अनुपम इत्यादि उपस्थित रहे ।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *