रंगों के पर्व “होली” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

आप सभी को रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जोगिन्दरनगर क्षेत्र के तहत अधिकतर गाँवों में वीरवार को होली का पर्व मनाया जा रहा है वहीँ उपमंडल के तहत घरबासड़ा,द्रोबड़ा,गलू ,रोपड़ी और भगेड़ आदि कई गाँवों में बुधवार से हो होली का पर्व शुरू हो गया है।

जगैहड़ा गाँव में होली मनाते लोग

भारत में होली पर्व दिवाली के बाद सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। हिंदू कैलेंंडर के अनुसार फाल्गुन महीने में मनाये जाने वाले इस पर्व का खास महत्व है। पूरे देश भर में इन दिनों इसी पर्व की धूम हैं।

हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी समेत कई इलाकों में जहां 13 मार्च को गुलाल उड़ेगा तो वहीं पूरे देश भर में 14 मार्च को ये पर्व मनाया जाएगा।

होली को लेकर बाजार सज चुके हैं। रंगों की बहार है तो वहीं पकवान भी तैयार हैं । यकीनन आपने भी इस होली को खास बनाने के लिए खास तैयारी कर ली होगी, लेकिन होली के इस खास पर्व पर अगर आप हिमाचल में हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि आपकी योजना पर पानी फिर सकता है, य़ा आप यूं कह सकते हैं कि इंद्र देव आप के साथ होली खेल सकते हैं। क्योंकि यहां पर होली के दिन मौसम का मिजाज बदल सकता है। रंगों के साथ बादल भी बरस सकते हैं।

होली पर्व के मुख्य आकर्षण डंडू और चंद्रोली

होलिका दहन

वहीँ जोगिन्दरनगर क्षेत्र में वीरवार को होली पर्व मनाया जाएगा और रात्रि को 11 बजकर 30 मिनट के बाद हो होलिका दहन होगा।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते लगातार 4 दिन बारिश के आसार जताए हैं। हिमाचल में 16 मार्च तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

तो वहीं कई जगह पर अंधड़ चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। 13 मार्च को लिए, चंबा, कुल्लू कांगड़ा और मंडी के लिए अलर्ट जारी किय गया है। तो वहीं 14 मार्च को लगभग सभी जिलो में अंधड के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है।

14 और 15 मार्च को लाहुल स्पीति और किन्नौर को छोड़ कर बाकी सभी जिलों के लिए अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि हल्की बारिश के चलते कई जगह पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि बीते 24 घंटों की बात करें तो तापमान में कोई ज्यादा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है।

हालांकि आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 12 मार्च के लिए भी प्रदेश के कई भागों में बारिश का अलर्ट जारी किया था जो बेअसर रहा है। फिलहाल हिमाचल के मैदानी इलाकों में अब धीरे धीरे गर्मी ने दस्तक दे दी है।

अगर बारिश नही होती है तो आने वाले दिनों में यहां गर्मी का प्रचंड रूप मारर्च में ही देखने को मिल सकता है। इस वक्त प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 30.2 दर्ज किया गया है,

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *