हिमाचल की ऊंची चोटियों पर ताज़ा बर्फ़बारी के बाद तेज़ हुई शीतलहर

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद शीतलहर तेज हो गई है। राज्य के 15 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

बर्फ से लकदक हुआ 16,800 फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा

इनमें से तीन स्थानों पर माइनस व एक जगह शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला सहित पूरे प्रदेश में आज माैसम साफ बना हुआ है। वहीं मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया है।

इस दिन सक्रिय होगा ताजा पश्चिमी विक्षोभ

जनजातीय क्षेत्र लाहौल में सोमवार सुबह मौसम के करवट बदलने से रोहतांग दर्रा और बारालाचा में ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा में 12 और ग्रांफू में 5 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज हुई।

बर्फबारी से कुल्लू और लाहौल में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं कोकसर और चंद्रा घाटी में फाहे गिरे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 13 दिसंबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

13 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 14 दिसंबर को ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 3.1, भुंतर 2.6, कल्पा 0.0, धर्मशाला 8.6, ऊना 5.7, पालमपुर 5.0, सोलन 3.8, मनाली 2.7, कांगड़ा 5.5, मंडी 4.3, बिलासपुर 4.8, हमीरपुर 3.8, कुफरी 5.6, कुकुमसेरी -6.1, नारकंडा 3.0, भरमाैर 5.0, रिकांगपिओ 2.5, बरठीं 2.4, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.0, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -4.4 व बजाैरा में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बर्फ से लकदक हुआ 16,800 फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और लद्दाख की सीमाओं को जोड़ने वाले 16,800 फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है।

यहां करीब आधा फीट बर्फ जमी है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने फोर बाई फोर वाहनों के लिए शिंकुला टॉप खोल दिया है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *