किसानों को 50% सब्सिडी पर मिलेंगे कृषि उपकरण, 22 सितंबर से करें ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कृषि अभियान्त्रिकी उप मिशन के तहत अनुदान पर कृषि उपकरण लेने के लिए किसान कृषि विभाग के डी.बी.टी. पोर्टल agrimachinery.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए यह पोर्टल 22 सितंबर, 2026 से पुनः सक्रिय हो जाएगा तथा जरूरतमंद किसान इसके माध्यम से 30 सितंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

1 अक्तूबर, 2026 को लॉटरी के माध्यम से किसानों को सम्बन्धित उपकरणों के लिए चयनित किया जाएगा। कृषि यंत्र लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होगें।

उन्होंने आग्रह किया कि किसान केवल भारत सरकार से पंजीकृत फर्म/स्वीकृत मॉडल ही खरीदें ताकि बाद में उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पहाड़ी खेती के मशीनीकरण के लिए प्रदेश के किसानों में नए विकसित उपकरण तथा आधुनिक मशीनरी को प्रचलित किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा किसानों को बड़े स्तर पर पावर टिलर व पावर वीडर एवं अन्य कृषि उपकरण उपदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *