सैंथल पंचायत के भटेहड़ गांव में आग की भेंट चढ़ी गोशाला

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर क्षेत्र की सैंथल पंचायत के भटेहड़ गांव में रविवार दोपहर एक गोशाला में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मझाडू राम की गोशाला में लगी आग से करीब 70 हजार रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई।

हालांकि, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को फैलने से रोकते हुए लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया। जानकारी के अनुसार रविवार बाद दोपहर गोशाला में आग लगने की सूचना दमकल केंद्र को मिली। विभाग ने बिना देरी किए अग्निशमन वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

दमकल केंद्र से करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय कर टीम 13 मिनट में मौके पर पहुंच गई। इसके बाद कर्मचारियों ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया।

अग्निकांड में करीब 70 हजार रुपए की संपत्ति के नुकसान का प्रारंभिक आकलन किया गया है। वहीं, दमकल विभाग की तत्परता से करीब पांच लाख रुपए की संपत्ति को नुकसान से बचाने में सफलता मिली।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम में एक फायरमैन, एक होमगार्ड फायरमैन और एक चालक शामिल रहे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *