निर्माण कार्य के चलते बाबा कुटिया बनौण सड़क यातायात के लिए हुई बंद

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल की बल्ह पंचायत के तहत बाबा कुटिया बनौण सड़क वीरवार से यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गई है। इस मार्ग से आने वाले सभी वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि यह मार्ग कुछ समय के लिए बंद रहेगा तथा इस मार्ग का प्रयोग न करें।

बाबा कुटिया बनौण के पास चल रहा निर्माण कार्य

बनौण से वाया कुटिया सड़क सालंग में मिलती है तथा यह रोपड़ी व भाला रिहड़ा के लिए सुविधा जनक सड़क है। बाबा कुटिया बनौण में आजकल निर्माण कार्य चला हुआ है जिसके चलते कुछ दिनों तक यह सड़क बंद रहेगी।

इस मार्ग के खुलने पर सभी को सूचित कर दिया जाएगा तब तक अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

जोगिन्दरनगर से बाबा कुटिया आने वाले दारट होते हुए टिकरू से वाया सालंग मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन वापसी में भी इसी मार्ग का उपयोग करना होगा।

रोपड़ी की ओर से जोगिन्दरनगर और मच्छयाल जाने वाले यात्री भी वाया सालंग टिकरू सड़क का प्रयोग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें >>https://jogindernagar.com/home/banoun-bangufa-blend-of-nature-peace-and-spirituality

देखें वीडियो

 

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *