जोगिन्दरनगर के अग्निवीर अर्जुन राणा सेनाध्यक्ष प्रशंसा मेडल से सम्मानित
जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत टिकरू पंचायत से भारतीय सेना में अग्निवीर अर्जुन राणा को सोमवार को गुजरात में सेनाध्यक्ष प्रंशसा मैडल से सम्मानित किया गया है। अर्जुन राणा की इस उपलब्धि से पूरा जोगिन्दरनगर क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है।
अर्जुन राणा पुत्र राजकुमार राणा सालंग गाँव निवासी भारतीय सेना में 2024 के भर्ती हैं और उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया जिससे टिकरू क्षेत्र भी गौरवान्वित हुआ है।
इस मैडल के पीछे अर्जुन ने आसाम के तीनसुखिया में आर्मी कैम्प पर हुए उग्रवादी हमले में उग्रवादियों साथ हुई गोलीबारी में बहादुरी दिखाई थी।
अर्जुन 19 ग्रेडनियर का जवान है। हमले के दौरान अर्जुन ने उग्रवादियों की टोली लेकर आई गाड़ी के चालक के चेहरे पर ही गोलियां दाग दी थी जिस कारण उग्रवादियों को वहां से भागना पड़ा था। इस बहादुरी के लिये अर्जुन को गुजरात में सेनाध्यक्ष प्रंशसा मैडल मिला है।








