जोगिन्दरनगर में पीलिया से 27 वर्षीय युवक ने टांडा में तोड़ा दम

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल में पिछले लगभग एक माह से फैला पीलिया पूरी तरह जानलेवा साबित हो रहा है। अब क्षेत्र के एक और 27 वर्षीय पीलिया ग्रस्त युवक टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। अरुण की मौत से समस्त जोगिन्दरनगर क्षेत्र में शोक की लहर है।

अरुण कुमार जिसकी पीलिया के चलते हुई मौत

उपमंडल में पीलिया के कारण यह तीसरी मौत है। इससे पूर्व भी गत दिनों उपमंडल के एक 21 वर्षीय युवक करण तथा एक 19 वर्षीय युवती शिल्पा की पीलिया के कारण मौत हो चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मी बाजार जोगिन्दरनगर निवासी 27 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ जॉनी पीलिया से ग्रसित था, जिसे शुक्रवार को ही सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

अरुण कुमार की आकस्मिक मृत्यु से समूचा शहर गमगीन है, वहीं पीलिया को लेकर लोगों में और ज्यादा दहशत बढ़ गई है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *