सराहनीय !! बीडीसी सदस्य श्री दलीप सिंह की मुहिम लाने लगी रंग

जोगिन्दरनगर : शराब मुक्त शादियों को बढ़ावा देने के लिए पंचायत समिति चौंतड़ा  के वार्ड नंबर 9 टिकरू के सदस्य एवं पूर्व श्री सैनिक दिलीप सिंह की ओर से शुरू की गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। श्री दलीप सिंह की इस मुहिम की हर तरफ सराहना हो रही है।

बीते 25 नवंबर की रात जोगिन्दरनगर क्षेत्र के खजूर गांव में पल्लवी की शादी बिना शराब परोसे संपन्न हुई। इस पहल से उत्साहित होकर दिलीप सिंह ने अपने संकल्प के अनुसार आयोजक परिवार को 11000 रुपए की प्रोत्साहन राशि शगुन के रूप में भेंट की।

दिलीप सिंह ने अगस्त में ग्राम पंचायत मैण भरोला की ग्राम सभा में घोषणा की थी कि गरीब एवं मध्यवर्गीय परिवार यदि अपनी बेटियों की शादी बिना शराब के संपन्न करवाते हैं तो वह अपनी सैन्य पेंशन से उन्हें ₹11000 की राशि देंगे।

इससे पहले भी एक परिवार ने बिना शराब की शादी आयोजित की थी लेकिन उस परिवार ने सम्मान स्वरूप दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि लेने से इनकार कर दिया था।

सेवा भारती से जुड़े दिलीप सिंह का कहना है की शादियों में शराब परोसने की परंपरा न केवल नशे को बढ़ावा देती है बल्कि गरीब परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी डालती है।

उनका उद्देश्य समाज में शराब मुक्त शादियों की परंपरा को प्रोत्साहित करना और लोगों को इस दिशा में जागरूक करना है।

गौर हो की रोपड़ी कलैहडू, मैण भरोला और टिकरू पंचायत का प्रतिनिधित्व करने वाले दिलीप सिंह ने अपने 5 साल के बीडीसी मानदेय को भी जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया है

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *