100वें दिन में पहुँचा आरसीएफसी बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन
जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र आरसीएफसी बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन वीरवार को 100वें दिन में पहुँच गया है ।
यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि जोगिन्दरनगर के आम जनता ने अपने इस संस्थान को बचाने के लिए यह एक ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा किया है जो कि अपनी व्यक्तिगत राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर अपने क्षेत्र के इस सम्मान को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे हैं l
इस 100 दिन के सफर में संघर्ष समिति ने 77 दिन तक क्रमिक अनशन चलाया और अब पिछले 23 दिन से RCFC के मुख्य द्वार पर दिवसीय धरना दिया हुआ है ।
गुरु शरण परमार ने बताया कि इस समय अवधि के दौरान संघर्ष समिति ने केंद्रीय आयुष मंत्री, आयुष सचिव, जगत प्रकाश नड्डा, कँगना रनौत, अनुराग ठाकुर, राजीव भारद्वाज, अनुराग शर्मा आदि जनप्रतिनिधियों से मिल चुके हैं।
मगर जोगिन्दरनगर की जनता ने जहाँ इस आंदोलन को कामयाब करने के लिए भरपूर समर्थन दिया वहीं स्थानीय नेताओं की जमात ऐसा सहयोग करने में नाकामयाब रही है और इन सब बातों के खुलासे समय आने पर जनता के बीच किये जाएंगे।
इस मौके पर संघर्ष समिति के संयोजक कुशाल भारद्वाज, महासचिव अजय ठाकुर, उपाध्यक्ष रामलाल वालिया, सचिव दमनदीप सिंह, अजय बावा, राज बंसल, मदन लाल व सलाहकार कृपाल ठाकुर आदि भी मौजूद रहे l
