जोगिन्दरनगर की रिया ने दीक्षांत समारोह में हासिल की पी.एच.डी की डिग्री
जोगिन्दरनगर : दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिन्दरनगर की पूर्व छात्रा रिया ने थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पटियाला में आयोजित दीक्षांत समारोह में अपनी पी.एच.डी की डिग्री हासिल कर ली है।
स्कूल प्रधानाचार्य राजेश डोगरा ने बताया कि रिया ने पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से अपनी डिग्री प्राप्त की।रिया ने अपनी जमा दो की पढ़ाई डी.बी.पी.एस स्कूल जोगिन्दरनगर से पूरी की है।
बता दें कि अब रिया स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस यू.पी.ई.एस. यूनिवर्सिटी देहरादून में असिस्टैंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। रिया के पिता जगतम्बा प्रसाद सेवानिवृत प्रधानाचार्य हैं वहीं माता अर्चना गृहिणी हैं।
स्कूल चेयरमैन विजय जमवाल पूर्व चेयरमैन ओम मरवाह, प्रधानाचार्य राजेश डोगरा, स्कूल प्रबंधन समिति, पी.टी.ए प्रधान अजय ठाकुर और स्टाफ ने रिया और उसके परिजनों को बधाई देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
