ड्राई क्लीनर के मालिक मास्टर कांशीराम का (96 वर्ष) की आयु में निधन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर बाजार के साईं मार्किट निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी मॉडर्न ड्राई क्लीनर के मालिक मास्टर कांशीराम जी का (96 वर्ष) की आयु में मंगलवार सांय उनके निवास स्थान में निधन हो गया। वहीँ एसेंट स्कूल पद्धर के निदेशक श्री गुलाब सिंह चौहान की 78 वर्षीय माता जी का मंगलवार सुबह उनके गाँव द्रोबड़ा में निधन हो गया।

बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार श्री कांशी राम पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह मोक्ष धाम जोगिन्दरनगर में किया जाएगा।

एसेंट स्कूल पद्धर के निदेशक की माता जी का निधन

वहीँ एसेंट स्कूल पद्धर के निदेशक श्री गुलाब सिंह चौहान (निवासी बल्ह पंचायत के द्रोबड़ा गाँव ) की माता जी का मंगलवार सुबह देहांत हो गया।

बरतो में किया गया अंतिम संस्कार

78 वर्षीय लज्या देवी का अंतिम संस्कार बरतो शमशान घाट में किया गया। जानकारी के अनुसार उनकी माता जी कई महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *