जोगिन्दरनगर में 14 से 25 सितंबर तक होगा बाल गणपति महोत्सव का आयोजन

जोगिन्दरनगर : बाल गणपति महोत्सव समिति जोगिन्दरनगर की ओर से आयोजित 13वें बाल गणपति महोत्सव का शुभारंभ 14 सितंबर से होने जा रहा है।

महोत्सव के तहत गणपति महाराज की भव्य प्रतिमा की स्थापना पंडाल में की जाएगी। समिति की ओर से महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 सितंबर को प्रातः 10 बजे के बाद नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे पंडाल में गणपति महाराज की विधिवत स्थापना की जाएगी। गणपति महोत्सव के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन होगा।

कार्यक्रम के तहत गणपति जी की प्रातःकालीन आरती सुबह 8:30 बजे तथा सायंकालीन आरती शाम 7:30 बजे होगी। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए 14 सितंबर से 24 सितंबर तक प्रतिदिन रात 8 से 10 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने तथा गणपति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

महोत्सव के अंतिम दिन 24 सितंबर को रात 7:30 बजे पंडाल में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे नगर परिक्रमा निकाली जाएगी।

गणपति महाराज की प्रतिमा का विसर्जन 25 सितंबर को शाम 5 बजे बड़ौंण (भराडू) में किया जाएगा। बाल गणपति महोत्सव समिति प्रधान राज ठाकुर, सचिव सुनील कुमार सोनू एवं उप प्रधान अजय बावा ने श्रद्धालुओं से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है।

समिति के अनुसार हर वर्ष की भांति इस बार भी महोत्सव को और अधिक भव्य रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *