पठानकोट-जोगिन्दरनगर ट्रैक पर 2 जून से पुनः शुरू होगी रेल सेवा

हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित चक्की नदी रेलवे पुल बह जाने के कारण पठानकोट और जोगिन्दरनगर के बीच बंद पड़ी रेल सेवा अब 2 जून से पुनः शुरू हो जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में रेल सेवाओं के विस्तार को पिछले 12 वर्षों में नई गति मिली है। रेल संघर्ष समिति ने कहा कि नए प्रोजेक्टों की मंजूरी से लेकर पुराने प्रोजेक्टों की फंडिंग बढ़ाने व क्षतिग्रस्त मुरम्मत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मोदी सरकार का विशेष योगदान रहा है।

प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी पर अगस्त 2022 में बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित चक्की नदी रेलवे पुल बह जाने पर बड़ी रुकावट का सामना करना पड़ रहा था।

इस पुल के पुनर्निर्माण की मांग को केंद्र के समक्ष उठाया, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुल के निर्माण का कार्य रेल मंत्रालय द्वारा शुरू करवाया गया।

रेल संघर्ष समिति द्वारा पिछले कई दिनों से प्रदर्शन करके इस रेल यातायात बहाल करने को कहा जा रहा था। लोगों ने रेल मंत्री तथा प्रधानमंत्री से भी बात की।

सांसद राजीव भारद्वाज ने भी रेल मंत्री से स्वयं मिलकर इस रेल मार्ग पर रेल गाड़ियाँ चलाने की मांग रखी, अब लंबे समय के बाद आखिर सरकार ने कहा है कि दो जून से रेल गाड़ियाँ इस रेल मार्ग पर चल पड़ेंगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *