फोरलेन परियोजनाओं को गति देने के निर्देश

राज्य सरकार ने प्रदेश में फोरलेन परियोजनाओं को गति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इससे जुड़ी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को भी तेज करने को कहा है। सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में एनएच और एनएचएआई के कार्यो को लेकर भी फीडबैक लिया है और आगामी दिशा-निर्देश जारी किए है।

बैठक में तीनों विंग के अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ एक बैठक की है, जिसमें नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी, ईएनसी प्रोजेक्ट्स समेत पीडब्ल्यूडी के एनएच विंग के मुख्य अभियंता समेत अन्य शामिल रहे।

इस बैठक में प्रधान सचिव ने एनएचएआई से प्रदेश में चल रही फोरलेन परियोजनाओं को लेकर फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने एनएचएआई को इन प्रोजेक्ट्स को गति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि समयबद्ध इन कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया जा सके, इसके लिए एनएचएआई भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी रफ्तार दें। उन्होंने एनएच, एनएचएआई और मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे के अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं फोरलेन परियोजनाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों व समस्याओं पर भी इस बैठक में मंथन हुआ है। मौजूदा समय में प्रदेश में कीरतपुर-नेरचौक और पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजनाओं के काम चल रहे हैं। वहीं पिंजौर-बद्दी- नालागढ़ फोरलेन का प्रोजेक्ट प्रदेश में लंबे समय से लटका हुआ है।

लांकि एनएचएआई की ओर से इसकी कई मर्तबा टेंडर प्रक्रिया भी की है, लेकिन अभी तक यह नहीं हो पाया है। लिहाजा प्रधान सचिव ने इस परियोजना को लेकर भी एनएचएआई से जानकारी ली है।

इसके अलावा मटौर-शिमला कॉरिडोर के तहत बिलासपुर के नौणी चौक से शालाघाट तक के हिस्से में चल रहे फोरलेन के कार्य को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है। वहीं प्रदेश में एनएच विंग के अधीन वाली सडक़ों को लेकर भी प्रधान सचिव ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *